BANKA NEWS : रबी मकई की बंपर पैदावार, बैदाचक के किसानों में खुशी की लहर

प्रखंड की डहुआ पंचायत अंतर्गत राजस्व ग्राम बैदाचक में रविवार को रबी मकई की फसल कटनी का एक महत्वपूर्ण प्रयोग सफलतापूर्वक पूरा किया गया.

बौसी, बांका,से संजीव पाठक की रिपोर्ट :

प्रखंड के डहुआ पंचायत अंतर्गत राजस्व ग्राम बैदाचक में रविवार को रबी मकई की फसल कटनी का एक महत्वपूर्ण प्रयोग सफलतापूर्वक पूरा किया गया. यह आयोजन कृषि वर्ष 2025–26 के तहत किसान जगदीश यादव के खेत में संपन्न हुआ, जिसने क्षेत्र के किसानों में नई उम्मीद और उत्साह भर दिया.यह माप-आधारित कटनी प्रयोग सांख्यिकी विभाग की निगरानी में किया गया, जिसमें पारदर्शिता और सटीकता का विशेष ध्यान रखा गया.जिला सांख्यिकी पदाधिकारी हरेराम प्रसाद के मार्गदर्शन में पूरी प्रक्रिया को विधिवत अंजाम दिया गया. इसके तहत खेत में 10×5 मीटर का एक मानक प्लॉट निर्धारित किया गया, जहां से फसल काटकर उसका आकलन किया गया.कटाई के बाद प्राप्त मकई की बालियों का कुल वजन 53.960 किलोग्राम दर्ज किया गया, जो बेहतर उत्पादन का संकेत है. इस उपलब्धि ने न केवल खेत मालिक जगदीश यादव, बल्कि आसपास के किसानों के चेहरों पर भी संतोष की मुस्कान ला दी.इस मौके पर सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी पंकज कुमार ने उपस्थित रहकर पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखा. वहीं किसान सलाहकार संजय कुमार झा ने भी तकनीकी सहयोग प्रदान किया.गांव के अन्य प्रगतिशील किसान सिकंदर यादव, सुधांशु मिश्रा, फनींद्र यादव और लुटन यादव भी इस प्रयोग के साक्षी बने.विशेषज्ञों के अनुसार, इस प्रकार के वैज्ञानिक प्रयोगों से प्राप्त आंकड़े फसल की औसत उत्पादकता तय करने में मदद करते हैं और भविष्य की कृषि नीतियों एवं योजनाओं के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं. इस सफल प्रयोग ने यह साबित कर दिया कि सही तकनीक और मार्गदर्शन के साथ किसान बेहतर उत्पादन हासिल कर सकते हैं, जिससे उनकी आय और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >