BANKA बबुरा गांव में भागवत कथा को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा
प्रखंड के मकैता बबुरा पंचायत के बबुरा गांव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई.
धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट :
प्रखंड के मकैता बबुरा पंचायत के बबुरा गांव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई .गांव की 1101 महिलाओं व युवतियों ने माथे पर कलश लेकर धनकुंड नाथ शिव मंदिर प्रांगण स्थित सरोवर से पवित्र जल भरकर पूरे गांव का भ्रमण किया .कथा समिति के कोषाध्यक्ष पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीत कुमार भगत ने बताया कि वृंदावन से आई कथा वाचिका दीदी ललिता जी द्वारा कथा वाचन किया जाएगा .वही शोभायात्रा में घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे .शोभायात्रा को सफल बनाने में अध्यक्ष उमाशंकर ठाकुर, उपेंद्र रविदास, संजय यादव, उपेंद्र यादव, अभिनंदन दास, शिवन दास, विमल चौधरी सहित ग्रामीणों ने सराहनीय भूमिका निभाई.