गश्ती बढ़ायें, मंदार मेले की तैयारी करेंक्राइम मीटिंग में सभी थानाअध्यक्ष को एसपी ने दिये आवश्यक निर्देश कहा, लंबित कांड जल्द निबटायें, अन्यथा कार्रवाई को तैयार रहेंफोटो 10 बांका 10 बैठक में उपस्थित पदाधिकारी, 11 उपस्थित सभी थानाध्यक्ष बौंसा. मंदार स्थित वन विभाग के आईबी में को एसपी डा सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में क्राईम मीटिंग रविवार को हुई. जिले भर से आए थानाध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देषित करते हुए एसपी ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर लंबित पड़े मामलों का निष्पादन करें अन्यथा कार्य में शिथिलता बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर कड़ी कारवाई होगी. साथ ही ऐसे पुलिस पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर कार्यों में सुधार का निर्देश दिया. मालूम हो कि एसपी ने पिछले बैठक में कहा था कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कभी भी कार्रवाई हो सकती है. मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान मंदार महोत्सव की तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए केस के अनुसंधानकर्ता को तीव्रता लाने को कहा. एसपी ने अवैध कारोबारियों की शिनाख्त कर उस पर नकेल कसने की आवश्यकता जतायी. कहा कि गंभीर प्रकृति के कांडों पर विषेश ध्यान देने की जरूरत है. साथ- साथ जरूरत के अनुसार स्पीड ट्रायल भी कराया जाये. सभी थानाध्यक्षों को नियमित वाहन चेकिंग चलाने पर भी बल दिया. इसके अलावा नियमित गश्ती के बीच क्षेत्र के गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा किसी भी तरह के संदेश पर गंभीरता से जांच पड़ताल करने का निर्देश दिया. मेले पर नजर रखेंगे 20 बाइक सवार जवानइस बार 20 मोटरसाइकिल जवान क्षेत्र व मेले की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखेगी. इस माह बेहतर कार्य करने पर कई थानाध्यक्षों को पुरस्कृत किया. पुरस्कृत होने वाले पुलिस पदाधिकारियों में शामिल बौसी के थानाध्यक्ष राजनंन्दन कुमार, बाराहाट के थानाध्यक्ष अजित कुमार, प्रवेश भारती, राजेश मंडल ,सुरेंन्द्र कुमार, ज्योतिश कुमार, गौतम बुद्घ, शोएब आलम, गौतम कुमार, राजकपुर कुश्वाहा, गजेंन्द्र यादव आदि को बेहतर कार्य के लिए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारी को मेले के सुरक्षा के प्रति सजग रहने की हिदायत दी. मेले की सुरखा में भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किये जा रहे है. कहा कि जिला प्रसाशन अपनी ओर से हर बेहतरीन कोशिस में जुटा है जरुरत है.शैहार्दपूर्ण माहौल बना कर आम लोंगो को प्रशासन के सहयोग करने की एवं मंदार सहित आस पास के जगहों पर विषेश व्यवस्था की जा रही है. ताकी लोगों को किसी प्रकार की परेसानी न हो. बैठक में एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने कहा की मंदार महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल लगाकर मेले की निगरानी का निर्देश दिया. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सेक्टर मिजीस्टेट बनाया गया है. इस अवसर पर एसडीपीओ शशि शंकर कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर, त्रिपुरारी सिंह, सुजाता कुमारी, राजीव कुमार, रवि कुमार आदि मौजूद थे.—————–गरुड़ पर निकलेगी भगवान मधुसूदन की शोभायात्राबौंसी. इस वर्ष मकर संक्रांति में भगवान मधुसूदन की शोभा यात्रा गरुड़ रथ पर निकाली जायेगी. धर्मरक्षिणी एक आस्था के तत्वाधान में इस भव्य रथ का निर्माण पिछले छह माह से किया जा रहा था. रविवार को इस नवनिर्मित गरुड़ रथ का नगर भ्रमण यात्रा गाजे बाजे के साथ कराया गया. मालूम हो कि हर वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर भगवान मधुसूदन की शोभा यात्रा निकाली जाती है. जो मंदिर से पापहरणी तक जाती है. इस वर्ष मकर संक्रांति 15 जनवरी को है इसी दिन भगवान की शाही शोभा यात्रा गरुड़ रथ पर निकाली जायेगी. रथ के नगर भ्रमण के दौरान साधु संतो में स्वामी अगमानंद जी महाराज के सानिध्य में गुरुधाम के वेदज्ञ पंडित गंगाधर मिश्र व श्रद्धालु मौजूद थे. डॉ सीता राम घोष की अध्यक्षता में सदस्य सुवंश ठाकुर, अरुण कुमार सिंह, विंदेश्वरी झा आदि ने रथ को मंदिर कमेटी के सचिव सह अंचलाधिकारी संजीव कुमार के सुपुर्द किया. इससे पूर्व प्रात: काल में भगवान मधुसूदन का पंचामृत महास्नान भागलपुर के किसनलाल ममंडिया ने कराया. जबकि महाभंडारा का आयोजन मेला संवेदक शंकर प्रसाद सिंह ने किया. मौके पर पंजवारा मुखिया विजय किशोर सिंह, दिवाकर सिंह, आनंद मोहन सिंह, जय कुमार सिंह, उदय कुमार सिंह, विमल सर्राफ सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. —– बौंसी. पापहरणी रोड में बारामति मंदिर के समीप लावारिस हालत में बौंसी पुलिस ने एक अॉटो को बरामद किया है. पिछले 3 दिनों से नया आटो उक्त जगह पर लावारिस हालत में पड़ा था. उस पर नंबर प्लेट भी नहीं लगा था. लोगों को आशंका हुई, तो थाना को सूचना दी गयी. स्थानीय लोगों को अनुमान है कि यह वाहन कहीं से लूट कर लाया गया है. पकड़े जाने के भय से किसी ने लावारिस छोड़ दिया है.
गश्ती बढ़ायें, मंदार मेले की तैयारी करें
गश्ती बढ़ायें, मंदार मेले की तैयारी करेंक्राइम मीटिंग में सभी थानाअध्यक्ष को एसपी ने दिये आवश्यक निर्देश कहा, लंबित कांड जल्द निबटायें, अन्यथा कार्रवाई को तैयार रहेंफोटो 10 बांका 10 बैठक में उपस्थित पदाधिकारी, 11 उपस्थित सभी थानाध्यक्ष बौंसा. मंदार स्थित वन विभाग के आईबी में को एसपी डा सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में क्राईम मीटिंग […]
