Banka News : जनगणना कार्य का बीडीओ ने लिया जायजा

धोरैया प्रखंड में जमीनी स्तर पर जनगणना कार्य का जायजा बीडीओ ने लिया.

धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट Banka News : धोरैया प्रखंड में जमीनी स्तर पर जनगणना कार्य का जायजा बीडीओ ने लिया. बीडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि कुल 75 पर्यवेक्षक और 435 प्रगणक के माध्यम से जनगणना कार्य प्रारंभ हुआ है. इसको लेकर बीडीओ ने क्षेत्र भ्रमण करते हुए जनगणना कार्य का जायजा लिया. जिसमें सर्वप्रथम नजरी नक्शा ,मकान सूचिकरण आदि से रूबरू हुए. साथ ही सबको सफल संचालन की शुभकामना देते हुए प्रतिदिन कम से कम 20 घरों का गणना करने का निर्देश दिया ताकि समय पर कार्य पूर्ण हो सके. पर्यवेक्षक को भी प्रगणक को होने वाले समस्या का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

MD. TAZIM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >