BANKA NEWS गैस ब्लास्ट होने से युवक जख्मी, स्थिती गंभीर, रेफर
अमरपुर शहर के बंगाली टोला के समीप स्थित गैस वैल्डींग की दुकान में रखे गैस सिलैंडर फटने से एक युवक जख्मी हो गया.
अमरपुर (बांका) प्रीतम कुमार की रिपोर्ट :
अमरपुर शहर के बंगाली टोला के समीप स्थित गैस वैल्डींग की दुकान में रखे गैस सिलैंडर फटने से एक युवक जख्मी हो गया.स्थानीय लोगों ने घटना की सुचना अस्पताल में दिया जहां से ऐम्बुलैन्स वाहन की मदद से जख्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. अस्पताल में डॉक्टर पंकज कुमार के द्वारा जख्मी भिखनपुर गांव निवासी ओम कुमार का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. अस्पताल में मौजूद जख्मी युवक के परिजनों ने बताया कि सोमवार को ओम अपने ड्राइवर रोहित कुमार के साथ बोलेरो पिकअप वाहन ठीक कराने के लिए अमरपुर आया था.जहाँ वह वाहन में लगे सिलेन्सर की वैल्डींग कराने बंगाली टोला स्थित मां मोटर गैराज गया। वैलडींग करने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया. ब्लास्ट करने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के दुकानदारों में अफरा तफरी का माहौल बन गया. वहीं जख्मी युवक का उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि घटना में युवक का एक हाथ पुरी तरह से फैक्चर हो गया है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है.