शंभुगंज (बांका) से ठाकुर बिनोद सिंह का रिपोर्ट Banka News : शंभुगंज प्रखंड के क्षेत्र खजुरीडीह गांव में कलश शोभा यात्रा के साथ 11 दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ हो गया. सोमवार को हरिवंशपुर तेलडीहा दुर्गा मंदिर परिसर से यज्ञ प्रवंधक एवं कथा व्यास राष्ट्रीय संत धर्म प्रचारक धर्म गुरु क्रांतिकारी बाबा जी महाराज के नेतृत्व में कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. इसके पहले खजुरीडीह गांव सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु ढोल बाजे पर झूमते हुवे हरिवंशपुर तेलडीहा मंदिर पहुंचे. जहां दुर्गा मंदिर परिसर स्थित चंद्रकूप से काशीधाम से आये पंडित आचार्य सत्यम शरण जी सहित साथ में आये पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान के साथ कलश में जल भर गया. फिर सभी श्रद्धालु हर-हर महादेव, जय श्रीराम, जय माता दी का जयकारा लगाते हुए यज्ञ स्थल की तरफ बढ़े. इसके आगे डीजे की धुन पर युवाओं की टोली थिरकते नजर आयें. कलश यात्रा तेलडीहा से कच्ची कामरिया पथ गोगाचक नहर पर कांवरिया पथ होते हुए छतहार, अठमनिया गांव के रास्ते करीब छह किलोमीटर पैदल चलकर जागेश्वरनाथ महादेव मंदिर के समीप यज्ञ स्थल पहुंचे. जहां पंडित और आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित किया गया. इस दौरान श्री लक्ष्मी नारायण के गगनभेदी जयकारे से माहौल भक्तिमय बन गया. कलश यात्रा में 11 सौ श्रद्धालुओं ने भाग लिया. शोभायात्रा में रथ, घोड़े और बाल कलाकारों की झांकी आकर्षण का केंद्र रहा. कथा के प्रथम दिन वृंदावन से पधारे कथावाचिका साध्वी राजेश्वरी किशोरी ने श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के महात्व को बताया. आयोजन के संयोजक याज्ञिक सम्राट धर्मगुरु क्रांतिकारी बाबा ने बताया कि 14 मई तक महायज्ञ चलेगा. जिसमें प्रत्येक दिन अयोध्या, वारानसी इत्यादि से पधारे कथावाचकों द्वारा कथा का आयोजन होगा. उन्होंने बताया कि विश्वशांति के लिये महायज्ञ का आयोजन हो रहा हैं. वहीं झारखंड राज्य सरकार के श्रम संसाधन मंत्री पहुंचे तेलडीहा मंदिर-सोमवार को झारखंड राज्य सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संजय यादव तेलडीहा मंदिर पहुंचे. मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के कलश शोभा यात्रा में शामिल हुए.
Banka News : श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को ले निकाली गयी कलश शोभायात्रा
शंभुगंज प्रखंड के क्षेत्र खजुरीडीह गांव में कलश शोभा यात्रा के साथ 11 दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ हो गया.
