Banka News : नए सत्र के लिए विद्यालय परिवार की ओर से छात्र-छात्राओं का किया गया स्वागत

प्रखंड के एलएमसी के उच्च विद्यालय खैरा में नवम कक्षा के नए छात्र-छात्राओं का स्वागत विद्यालय परिवार की ओर से किया गया.

रजौन (बांका) से पीयूष कुमार की रिपोर्ट Banka News : प्रखंड के एलएमसी के उच्च विद्यालय खैरा में नवम कक्षा के नए छात्र-छात्राओं का स्वागत विद्यालय परिवार की ओर से किया गया. स्वागत समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुबोध कुमार ने किया. वहीं कार्यक्रम का मंच संचालन नटवर कुमार झा ने किया. विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री कुमार ने बताया कि नए सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय में कुल 350 छात्र छात्राओं ने नामांकन कराया है. प्रभारी प्राचार्य ने स्वागत समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन में रहकर विद्यालय परिवार का दिल जीता जा सकता है और अनुशासन में रहकर ही आप अपना भविष्य स्वर्णिम बना सकते हैं. कार्यक्रम में वरीय शिक्षक नीरज कुमार सिंह, चंद्रशेखर कुमार, गुलाम सर्वर, रुनमा कुमारी, मानवेंद्र आलोक, रोहन कुमार, संजीव कुमार, रविशंकर, राशिद मोजिव, गौरव कुमार, उमेश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्रा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

MD. TAZIM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >