चार बच्चों के सिर से उठा मां-पिता का साया

चार बच्चों के सिर से उठा मां-पिता का साया फोटो 10 बीएएन 63 शव के पास विलाप करते बच्चेप्रतिनिधि, कटोरियाकटोरिया-बांका मार्ग पर भसौंनाबांध के निकट घटित सड़क हादसे में कटोरिया के मनिया पंचायत अंतर्गत रिखियाराजदह गांव निवासी मृत दंपति नेपाली दास (30वर्ष) व रेखा देवी (27वर्ष) के चार बच्चे अनाथ हो गये़ उनके सिर से […]

चार बच्चों के सिर से उठा मां-पिता का साया फोटो 10 बीएएन 63 शव के पास विलाप करते बच्चेप्रतिनिधि, कटोरियाकटोरिया-बांका मार्ग पर भसौंनाबांध के निकट घटित सड़क हादसे में कटोरिया के मनिया पंचायत अंतर्गत रिखियाराजदह गांव निवासी मृत दंपति नेपाली दास (30वर्ष) व रेखा देवी (27वर्ष) के चार बच्चे अनाथ हो गये़ उनके सिर से मां-पिता का साया एक साथ उठ गया़ रविवार की देर शाम जब मृतक नेपाली दास व उसकी पत्नी रेखा देवी के शव को पोस्टर्माटम के बाद रिखियाराजद गांव के हरिजन टोला लाया गया, तो परिजनों में कोहराम मच गया़ पीडि़त परिजनों की चीख व चित्कार से समूचा रिखियाराजदह गांव दहल उठा़ मृतक अपने पीछे दो पुत्री रूपा कुमारी (10वर्ष) व संगीता कुमारी (8वर्ष) और दो पुत्र नीतीश कुमार (5वर्ष) व रंजीत कुमार (3वर्ष) छोड़ गया़ सभी चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है़ इन अनाथ बच्चों को संभालने वाले परिजनों व ग्रामीणों की आंखें भी छलछला जा रही थी़ सड़क हादसे की खबर पहुंचने के बाद से रिखियाराजदह गांव के हरिजन टोला के करीब चार दर्जन से भी अधिक घरों में चूल्हा नहीं जला़ समूचे गांव व टोले में इस हादसे को लेकर मातम का माहौल है़ मृतक नेपाली के पिता बूटन दास, बड़ा भाई गोपाल दास, भाभी कारी देवी, छोटा भाई राजकिशोर दास सभी बदहवास हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाली दास ने हाइड्रोसिल का ऑपरेशन कराया था़ रविवार को वह बांका में सिलाई कटवा कर पत्नी के साथ ऑटो से घर लौट रहा था कि भसौनाबांध के निकट दंपति हादसे का शिकार हो गये़ इस दुर्घटना में एक अन्य महिला की भी मौत हो गयी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >