चावल लदे ट्रक की चपेट में आया ऑटो, तीन की मौत

चावल लदे ट्रक की चपेट में आया ऑटो, तीन की मौत फोटो 10 बांका 1 घटना स्थल पर मौजूद ट्रक को देखते लोग, 2 मृतक को पहचान करते परिजन ऑपरेशन करा कर घर लौट रहे थे नेपाली उनकी पत्नी व एक अन्य की हुई मौत सन्हौला भसाना बांध नहर मोड़ के समीप हुआ हादसाबांका. टाउन […]

चावल लदे ट्रक की चपेट में आया ऑटो, तीन की मौत फोटो 10 बांका 1 घटना स्थल पर मौजूद ट्रक को देखते लोग, 2 मृतक को पहचान करते परिजन ऑपरेशन करा कर घर लौट रहे थे नेपाली उनकी पत्नी व एक अन्य की हुई मौत सन्हौला भसाना बांध नहर मोड़ के समीप हुआ हादसाबांका. टाउन थाना क्षेत्र के ककवारा गांव के निकट सन्हौला भसाना बांध नहर मोड़ के समीप रविवार को एक ऑटो ट्रक की चपेट में आ गयी. इससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक कटोरिया से चावल लेकर बांका की ओर रहा था. ऑटो बांका से मरीज को लेकर कटोरिया की ओर जा रही थी. दोनों वाहन जैसे ही बांध के समीप पहुंचे, चावल लदा ट्रक ऑटो पर पलट गया. घटना को देख दर्जनों स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. घंटों प्रयास के बाद ट्रक के नीचे दबे दबे तीन मृत लोगों को बाहर निकाला गया. इस घटना में कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के मनिया पंचायत अंतर्गत रिखीया रासदा गांव निवासी नेपाली दास,उनकी पत्नी रेखा देवी व झुलसी देवी की मौत हो गयी. बताया जा रहा कि नेपाली दास ने दो दिन पूर्व में शहर स्थित डाॅ लक्ष्मण पंडित के प्राइवेट क्लिनिक में ऑपरेशन कराया था. रविवार को अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहा था. रास्ते में ट्रक की चपेट में आने से पति-पत्नी व एक अन्य महिला की मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी थाने को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल भिजवाया. वहीं ट्रक की निगरानी के लिए भी पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया है, हालांकि पुलिस के पहुंचते-पहुंचते दर्जनों बोरा चावल गायब हो चुका था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >