मतदाता सूची में गड़बड़ी से लोग परेशान

मतदाता सूची में गड़बड़ी से लोग परेशान फुल्लीडुमर. प्रखंड के सभी 11 पंचायतों में मतदाता सूची के विखंडन में भारी गड़बड़ी की बात सामने आयी है. जानकारी के अनुसार प्रकाशित मतदाता सूची में छपे नाम वार्ड स्तर पर सही नहीं है. प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार यादव, खेसर पंचायत के मुखिया रीता देवी, वार्ड […]

मतदाता सूची में गड़बड़ी से लोग परेशान फुल्लीडुमर. प्रखंड के सभी 11 पंचायतों में मतदाता सूची के विखंडन में भारी गड़बड़ी की बात सामने आयी है. जानकारी के अनुसार प्रकाशित मतदाता सूची में छपे नाम वार्ड स्तर पर सही नहीं है. प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार यादव, खेसर पंचायत के मुखिया रीता देवी, वार्ड सदस्य त्रिवेणी पुझार, राम लगन भगत, पंच सदस्य कंचन देवी, अभिमन्यु शर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि मतदाता सूची में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी हुई है. वार्ड एक के वोटर का नाम वार्ड चार में तो चार वाले का वार्ड एक में हो गया है. इसी प्रकार की गड़बड़ी सभी वार्ड में मिल रही है. दावा आपत्ति का आवेदन 11 जनवरी तक ही देने की बात कही गयी है. इस परिस्थिति में शुद्धीकरण होना संभव नहीं हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >