हमारा पार्टी ने की बैठक

हमारा पार्टी ने की बैठक बांका. हमारा पार्टी की आमसभा रविवार को कटोरिया के हनुमता में हुई. इस अवसर पर हमारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सानंद एवं महासचिव विनोद कुमार ने स्थानीय लोगों को सदस्यता ग्रहण कराते हुए पार्टी को मजबूत करने की बात कही. कहा गया कि पार्टी का उदय भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों को […]

हमारा पार्टी ने की बैठक बांका. हमारा पार्टी की आमसभा रविवार को कटोरिया के हनुमता में हुई. इस अवसर पर हमारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सानंद एवं महासचिव विनोद कुमार ने स्थानीय लोगों को सदस्यता ग्रहण कराते हुए पार्टी को मजबूत करने की बात कही. कहा गया कि पार्टी का उदय भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों को राजनीति से दूर रखने की मंशा से हुआ है. ओढ़नी व डकरा जलाशय में हुई है गड़बड़ी बांका. किसान मजदूर यूनियन बांका के अध्यक्ष महेश्वरी प्रसाद यादव ने जल संसाधन विभाग को आवेदन दिया है. इसमें कहा गया है कि बांका जिले के ओढ़नी व डकरा जलाशय योजना में आवंटित राशि का दुरुपयोग हुआ है. इसकी अविलंब जांच की मांग की गयी है. पीड़ित परिवार को शीघ्र दें मुआवजा: सांसद बांका: कटोरिया मुख्य मार्ग ककवारा के भसाना बांध के समीप रविवार को सड़क दुघर्टना में हुई मौत पर बांका सांसद ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है. सांसद प्रवक्ता अनंत राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि सांसद ने पीड़ित परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा शीघ्र उपलब्ध कराने की बात जिलाधिकारी को कही है. वहीं राजद की ओर से कटोरिया विधायक स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, राजद महासचिव ओम प्रकाश गुप्ता, प्रमोद राउत, सुरेश साह आदि ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनके परिवार को हर संभव मदद देने की बात कही है. प्रदेश में जंगलराज शुरूबांका. राज्य में लॉ एंड आर्डर का माखौल उड़ रहा है. सरकार मौन है, और प्रदेश में जंगलराज की शुरुआत हो गयी है. इसे लोजपा कतिपय सहन नहीं करेगी. उक्त बातें जिला युवा लोजपा प्रवक्ता पारितोष पारस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >