गड्ढे में फंसते हैं वाहन
कटोरिया : प्रखंड मुख्यालय के निकट बीडीओ आवास के सामने कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग पर बने गड्ढे में प्रत्येक दिन ओवरलोड वाहनों के फंसने का सिलसिला जारी है़ वैसे तो प्रभात-खबर में इस संबंध में समाचार प्रकाशित होने के बाद पीएचइडी विभाग ने लिकेज पाइप को दुरुस्त करने का काम शुरू कराया है, लेकिन अब तक सड़क पर बने गड्ढे को भर कर दुरुस्त करने का कार्य नहीं किया गया है़ इससे यहां हमेशा बड़ा सड़क हादसा घटित होने की हमेशा आशंका बनी रहती है़
शनिवार को भी गड्ढे में दो वाहनों के एक साथ फंस जाने से एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही़ छोटी वाहन तो बगल से निकलते रहे, लेकिन बड़ी वाहन जाम में फंसे रहे़ बाद में जेसीबी के सहयोग से गड्ढे में फंसे वाहनों को निकाला गया. ज्ञात हो कि पीएचइडी विभाग के लिकेज पाइप की वजह से सड़क पर पानी बहने का सिलसिला जारी रहा़ कुछ ही दिनों में पक्की सड़क पर बना गड्ढा धीरे-धीरे बड़ा होता गया़ इसमें वाहन हिचकोले खाते हुए गुजरने को विवश हैं.
जब इस संबंध में प्रभात-खबर से प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया, तो पीएचइडी विभाग के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय अधिकारियों व कर्मियों ने लिकेज पाइप की मरम्मत करने का काम शुरू किया है़ लेकिन बीच सड़क पर बने गड्ढों को भरने का काम अब तक शुरू नहीं किया जा सका है़
टाटा मैजिक पलटने से आधा दर्जन यात्री घायल: चांदन . कटोरिया-देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर शनिवार की दोपहर टाटा मैजिक गाड़ी पलट गयी. इस दुर्घटना में आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गये़ सभी घायलों का प्राथमिक उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में कराया गया़ जख्मी यात्रियों में नंदकिशोर यादव, फूलवती देवी, विकास सिंह, विकास कुमार, रूपेश कुमार, रूपा देवी आदि शामिल हैं.
उक्त टाटा मैजिक गाड़ी कटोरिया से देवघर जा रही थी़ मोड़ पर चालक द्वारा नियंत्रण खो देने के कारण गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी़ घटना की जानकारी के बाद थानाध्यक्ष आशीष कुमार सदल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया़
