लोदीपपुर के सरदो मोड़ से मिला छात्र का शव

लोदीपपुर के सरदो मोड़ से मिला छात्र का शव रजौन. रजौन थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव के 22 वर्षीय छात्र श्रीकांत का शव भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र के सरदो मोड़ के पास से मिलने की खबर मिलते ही मां-पिता सहित परिजनों के होश उड़ गये. श्रीकांत रजौन थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव के […]

लोदीपपुर के सरदो मोड़ से मिला छात्र का शव रजौन. रजौन थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव के 22 वर्षीय छात्र श्रीकांत का शव भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र के सरदो मोड़ के पास से मिलने की खबर मिलते ही मां-पिता सहित परिजनों के होश उड़ गये. श्रीकांत रजौन थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव के विजय मंडल का पुत्र था. विजय मंडल एक किसान है. मेहनत कर किसी तरह अपने बच्चों का जीवन यापन करते है. घरवालों को जैसे ही उनके पुत्र के शव मिलने की खबर मिली उनके होश उड़ गये. दो भाइयों में श्रीकांत बड़ा था. लोगों का कहना है कि श्रीकांत की हत्या गांव के ही किसी दुश्मनी को लेकर या फिर भागलपुर से किसी अन्य मामले को लेकर जुडा हो सकता है. बहरहाल अब पुलिस मामले की तहकीकात करके ही मामले की सच्चाई को सामने ला सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >