कटोरिया : थाना क्षेत्र के कटोरिया सूईया मुख्य मार्ग पर मुड़ियारी मोड़ के निकट संत जेवियर्स स्कूल के सामने बुधवार को बाईक के धक्के से टिटहीवरण के विभीषण यादव की 10 वर्षीय पुत्री रंजनी कुमारी जख्मी हो गयी. जख्मी बच्ची का प्राथमिक उपचार कटोरिया रेफरल अस्पताल में डॉ बिनोद कुमार द्वारा किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बताया गया कि जख्मी बच्ची अपनी मां के साथ कटोरिया बाजार में मीना बाजार देखकर वापस अपने घर जा रही थी.
संत जेवियर्स स्कूल के निकट पहुंचते ही पीछे से जा रही बाइक के धक्के से गिर कर जख्मी हो गयी. उधर लोगों को जुटता देख बाईक सवार साथ में बैठे महिला को छोड़ कर भाग निकला. उधर बच्ची के साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने बाईक सवार के साथ बैठी महिला को पकड़ लिया. इसके चलते वहां दोनों के बीच हो रही नोकझोंक को देखने वाले की भीड़ जुट गयी.
