आइपीपीइ का कार्यक्रम शुरूफोटो : 5 बांका 25 और 26 : बैठक के दौरान डीएम डाॅ निलेश देवरे तथा उपस्थित अधिकारी प्रतिनिधि, बांका जिले के 185 पंचायतों में अब ग्रामीण कार्य विभाग के महात्मा गांधी रोजगार योजना के तहत अब पूरा विकास होगा. यह कार्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा सभी पंचायतों में पैदल भ्रमण कर किया जायेगा. जिसको लेकर मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभा भवन में जिलाधिकारी डाॅ निलेश देवरे की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें यह तय किया गया कि पंचायत के विकास के लिए सामाजिक मानचित्र, संसाधन मानचित्र व गरीबों का सर्वे भी किया जायेगा. यह योजना आइपीपीइ के तहत पूरी की जायेगी. इसका क्रियान्वयन पंचायत स्तर के पदाधिकारी जैसे पंचायत रोजगार सेवक, आवास सहायक, विकास मित्र, सेविका, जीविका मित्र एवं किसान सलाहकार इसके सदस्य होंगे. इनके साथ त्रिस्तरीय पंचायत के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. सरकार की यह योजना पंचायत के जमीनस्तर पर विकास को लेकर है. पंचायत स्तर के पदाधिकारियों के द्वारा जब सर्वे पूरा कर लिया जायेगा तो पंचायत के वार्ड में वार्ड सभा कर उसको पारित कराया जायेगा. जिसके बाद ग्राम सभा में उस योजना को पारित कराया जायेगा. जिसके बाद उक्त पंचायत का जमीनीस्तर पर विकास के लिए योजना का श्रम बजट बनाया जायेगा. जिसके बाद कार्य आवंटित किया जायेगा. जिस पर डीएम ने आदेश दिया कि ससमय कार्य को पूरा करें. कोताही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जायेगा. जिले में नौ से 11 फरवरी तक ग्राम सभा करने की तिथि निर्धारित की गयी. बैठक में डीडीसी प्रदीप कुमार, डीपीआरओ राम कुमार, पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार चौधरी, सभी बीडीओ, सभी मनरेगा कर्मी उपस्थित थे.
आइपीपीइ का कार्यक्रम शुरू
आइपीपीइ का कार्यक्रम शुरूफोटो : 5 बांका 25 और 26 : बैठक के दौरान डीएम डाॅ निलेश देवरे तथा उपस्थित अधिकारी प्रतिनिधि, बांका जिले के 185 पंचायतों में अब ग्रामीण कार्य विभाग के महात्मा गांधी रोजगार योजना के तहत अब पूरा विकास होगा. यह कार्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा सभी पंचायतों में पैदल भ्रमण […]
