घर में आग लगाने की प्राथमिकी दर्ज बेलहर. थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़ौदा गांव के सुधीर तूरी ने गांव के उदन यादव, सुरेंद्र यादव, रामवती देवी, गुलेश यादव पर थाना में आवेदन देकर घर में आग लगाने का आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने आवेदन में बताया है कि उक्त लोग सोमवार की रात जमीन विवाद के कारण घर में आग लगा दिया. इससे घर का सारा सामान जल कर राख गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. —विद्यालय में चोरी बेलहर. थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलिया कुमरी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय , सेवका गोला के प्रभारी प्रधानाध्यापक मदन कुमार ठाकुर ने विद्यालय में चोरी होने का मामला दर्ज कराया है. प्रधानाध्यापक ने बताया कि चार जनवरी को विद्यालय में ताला बंद कर गये, पांच को विद्यालय आये तो विद्यालय का ताला टूटा हुआ था. साथ ही एमडीएम का 263 किलो चावल गायब था.
घर में आग लगाने की प्राथमिकी दर्ज
घर में आग लगाने की प्राथमिकी दर्ज बेलहर. थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़ौदा गांव के सुधीर तूरी ने गांव के उदन यादव, सुरेंद्र यादव, रामवती देवी, गुलेश यादव पर थाना में आवेदन देकर घर में आग लगाने का आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने आवेदन में बताया है कि उक्त लोग सोमवार की रात […]
