टाइगर क्लब ने प्रेमनगर को हराया फोटो 5 बीएएन 60 खिलाड़ी को पुरस्कृत करते अतिथिप्रतिनिधि, कटोरिया बैरीसाल चैंपियंस लीग (2015-16) क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच मंगलवार को हड़हार पंचायत के बैरीसाल मैदान पर खेला गया़ जिसमें टाइगर क्लब कटोरिया का मुकाबला प्रेमनगर टीम से हुआ़ इसमें टाइगर क्लब ने प्रेमनगर को 25 रनों से हरा दिया़ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइगर क्लब ने 20 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 121 रन बनाये़ जवाबी पारी खेलते हुए प्रेमनगर की टीम 19 ओवर एक गेंद में 96 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गयी़ मैन ऑफ द मैच का खिताब विजेता टीम को मो बादल को मिला. मैच में अंपायर की भूमिका सुनील शर्मा व गौतम यादव ने निभाया. स्कोरिंग भूदेव शर्मा ने की़ आयोजन को सफल बनाने में सुनील कुमार शर्मा, नागेश्वर शर्मा, हितेश सिंह, रंजीत शर्मा, सौरभ सिंह, कमल यादव, राकेश शर्मा, संतोष शर्मा, कृष्णा यादव, भृगु शर्मा, नवीन कुमार, गजेंद्र यादव, डबलू यादव, मंटु शर्मा, पंकज, हीरालाल, मुकेश आदि अहम भूमिका निभाया.
टाइगर क्लब ने प्रेमनगर को हराया
टाइगर क्लब ने प्रेमनगर को हराया फोटो 5 बीएएन 60 खिलाड़ी को पुरस्कृत करते अतिथिप्रतिनिधि, कटोरिया बैरीसाल चैंपियंस लीग (2015-16) क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच मंगलवार को हड़हार पंचायत के बैरीसाल मैदान पर खेला गया़ जिसमें टाइगर क्लब कटोरिया का मुकाबला प्रेमनगर टीम से हुआ़ इसमें टाइगर क्लब ने प्रेमनगर को 25 रनों […]
