जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में 67.56 प्रतिशत पड़े वोट

जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में शुक्रवार को जिला विधिज्ञ संघ के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया.

बांका. जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में शुक्रवार को जिला विधिज्ञ संघ के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. मतदान सुबह 10 बजे से शुरु होकर पांच बजे शाम तक चली. इस दौरान कुल 1190 में 804 मतदाताओं के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया. चुनाव को लेकर दो टेबुल बनाये गये थे. जहां कतारबद्ध मतदाताओं के द्वारा बारी-बारी वोटिंग किया गया. कुल 67.56 प्रतिशत मतदान हुआ. मतदान समाप्ति के बाद छह बजे शाम से मतगणना कार्य शुरु की गयी, जो देर रात तक जारी रही. मतदान एवं मतगणना की सारी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में कराया गया. चुनाव पदाधिकारी उमेशानंद पंडित ने बताया कि जिला विधिज्ञ संघ चुनाव के अध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, कार्यकारिणी सदस्य, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सहायक सचिव सहित विभिन्न पदों के लिए मतदाताओं के द्वारा मत डाले गये. उधर चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद देखी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >