क्षेत्रीय दौरा में कटोरिया विधायक का हुआ भव्य स्वागत

क्षेत्रीय दौरा में कटोरिया विधायक का हुआ भव्य स्वागत – प्राथमिकता से जनसमस्याओं का निदान करने का दिया भरोसाफोटो 26 बीएएन 62 कटोरिया विधायक का स्वागत करते ग्रामीणप्रतिनिधि, कटोरिया/जयपुर कटोरिया की नवनिर्वाचित राजद विधायक स्वीटी सीमा हेंब्रम ने चुनाव जीतने के बाद पहली बार क्षेत्रीय दौरा किया़ इस क्रम में महागठबंधन के नेताओं, कार्यकर्ताओं व […]

क्षेत्रीय दौरा में कटोरिया विधायक का हुआ भव्य स्वागत – प्राथमिकता से जनसमस्याओं का निदान करने का दिया भरोसाफोटो 26 बीएएन 62 कटोरिया विधायक का स्वागत करते ग्रामीणप्रतिनिधि, कटोरिया/जयपुर कटोरिया की नवनिर्वाचित राजद विधायक स्वीटी सीमा हेंब्रम ने चुनाव जीतने के बाद पहली बार क्षेत्रीय दौरा किया़ इस क्रम में महागठबंधन के नेताओं, कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया़ प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र से दौरा व जनसंपर्क करते हुए विधायक श्रीमति हेंब्रम ने सभी लोगों को चुनाव में जीत दिलाने के लिए धन्यवाद दिया़ उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के रूप में सभी समस्याओं का निदान किया जायेगा़ जनता एवं कार्यकर्ताओं से भी सकारात्मक सहयोग करने की अपील की़ विधायक श्रीमति हेंब्रम ने कहा कि वे पूरे राज्य की एक मात्र अनुसूचित जनजाति कोटि से महिला विधायक हैं. यदि सरकार ने चाहा तो पूरे राज्य का सेवा करने का भी मौका मिल सकता है़ जयपुर ओपी क्षेत्र में ग्रामीणों ने उन्हें पेयजल, शिक्षा, बिजली एवं स्वास्थ्य की समस्याओं से अवगत कराया़ विधायक ने करझौंसा, बहदिया, बुढ़ीघाट, सरूआ, पड़रिया, मालबथान, पलनिया, चिड़ैंयामोड़, तेतरिया, कुरूमटांड़, चरकापाथर, यादव मार्केट, जयश्री आदि गांवों का दौरा किया़ इस मौके पर उनके साथ राजद प्रखंड अध्यक्ष रामाकांत यादव, पूर्व मुखिया सच्चिदानंद यादव, भूदेव यादव, पंसस नरेश यादव, कैलाश यादव, जयकांत हांसदा, गोपाल सिंह, विनोद यादव, अनिल यादव, मुकेश यादव, लक्ष्मण यादव, संजय यादव, सतीश यादव, विजय यादव, उमेश यादव, हाकिम यादव, बित्तु यादव, भोला यादव, पप्पू यादव, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >