विधायक मनीष का हुआ नागरिक अभिनंदन

विधायक मनीष का हुआ नागरिक अभिनंदन – विधायक ने धनकुंडनाथ धाम में टेका माथाप्रतिनिधि, धोरैया धोरैया विधानसभा से लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुये जदयू विधायक मनीष कुमार ने गुरुवार को क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बाबा धनकुंडनाथ धाम में पहुंच कर माथा टेका़ उन्होंने मंदिर में माथा टेका. इसके बाद क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों का दौरा […]

विधायक मनीष का हुआ नागरिक अभिनंदन – विधायक ने धनकुंडनाथ धाम में टेका माथाप्रतिनिधि, धोरैया धोरैया विधानसभा से लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुये जदयू विधायक मनीष कुमार ने गुरुवार को क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बाबा धनकुंडनाथ धाम में पहुंच कर माथा टेका़ उन्होंने मंदिर में माथा टेका. इसके बाद क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों का दौरा कर आमजनों से मिले़ विधायक ने धनकुंड, काठबनगांव, आलमनगर, भगौंधा, ललसहिया, बबूरा आदि गांवों का भ्रमण किया़ सभी गांवों में विधायक का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुये उनका नागरिक अभिनंदन किया़ विधायक ने कहा कि जो जिम्मेवारी यहां की जनता ने उन्हें फिर से सौंपी है. उसपर वे पुन: खरा उतरने का प्रयास करेंगे़ मौके पर उनके साथ मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष परवेज अख्तर, बीससूत्री अध्यक्ष ग्यास खां, उपप्रमुख असलम खान, मुखिया अमरेन्द्र सिंह, पूर्व जिप रफीक आलम, इंद्रदेव मंडल, पप्पू यादव, मंतलाल चौहान, मो़ आलमगीर, मो़ ताजुददीन आदि उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >