शादी की नीयत से नाबालिग को भगाने का आरोप, मामला दर्ज

शादी की नीयत से नाबालिग को भगाने का आरोप, मामला दर्ज बांका. प्रखंड क्षेत्र के रैनिया जोगडीहा पंचायत अंतर्गत बाघाकोल गांव से नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार, बाघाकोल गांव वासी कामो देवी की 14 वर्षीय पुत्री झुनकी कुमारी अपने घर से लापता हो गयी है. इस […]

शादी की नीयत से नाबालिग को भगाने का आरोप, मामला दर्ज बांका. प्रखंड क्षेत्र के रैनिया जोगडीहा पंचायत अंतर्गत बाघाकोल गांव से नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार, बाघाकोल गांव वासी कामो देवी की 14 वर्षीय पुत्री झुनकी कुमारी अपने घर से लापता हो गयी है. इस संबंध में कामो देवी ने थाने आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. आवेदन के अनुसार, विगत 11 नवंबर की शाम से पुत्री अचानक लापता हो गया है. जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन पता नहीं चला. परिजनों ने झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत हरिपुर निवासी चुनचुन राठौर के पुत्र रंजीत राठौर पर बहला फुसला कर शादी नीयत से भगा ले जाने की आशंका जतायी है. पुलिस ने आवेदन को लेकर मामला दर्ज कर लिया. जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >