कद्दू 200 व नारियल 60 रुपये जोड़ा बिका

छठ को लेकर जिला मुख्यालय व प्रखंड के बाजार में खरीदारों की जुटी भीड़ बांका: महा आस्था का महापर्व छठ को लेकर मंगलवार को बाजार में रौनक शुरू हो गयी है. चार दिवसीय नेम निष्ठा का महा पर्व छठ का आगाज आज नहाय खाय के कद्दू भात के साथ होगा. इसे लेकर मंगलवार को कद्दू […]

छठ को लेकर जिला मुख्यालय व प्रखंड के बाजार में खरीदारों की जुटी भीड़

बांका: महा आस्था का महापर्व छठ को लेकर मंगलवार को बाजार में रौनक शुरू हो गयी है. चार दिवसीय नेम निष्ठा का महा पर्व छठ का आगाज आज नहाय खाय के कद्दू भात के साथ होगा. इसे लेकर मंगलवार को कद्दू के भाव भी सातवें आसमान पर रहे. मिली जानकारी के अनुसार 200 रुपया प्रति पीस तथा 40 रुपये प्रति किलो तक कद्दू बिका. बाजार में जगह- जगह कद्दू के खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही. आज सुबह भी कद्दू के बाजार सजे रहेंगे.

दूध की एडवांस बुकिंग

छठ पर्व पर दूध का महत्व देखते हुए लोगों ने पहले से ही इसकी एडवांस बुकिंग कर रखी है. इसके भाव भी आम दिनों की तुलना में ऊंचे मिल रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >