उच्च विद्यालय सबलपुर केंद्र पर 568 छात्राएं देंगी इंटर परीक्षापरीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2026 सोमवार से आरंभ होगी. इसे लेकर क्षेत्र के श्री गांधी प्लस टू उच्च विद्यालय सबलपुर को भी इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाया गया है.

उच्च विद्यालय सबलपुर केंद्र पर इंटर परीक्षा की तैयारी पूरी पंजवारा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2026 सोमवार से आरंभ होगी. इसे लेकर क्षेत्र के श्री गांधी प्लस टू उच्च विद्यालय सबलपुर को भी इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाया गया है. जहां परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. विद्यालय का रंग रोगन के साथ विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था आदि पूरी कर ली गयी है. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विकास कुमार ने बताया कि जिले के कुल 16 उच्च विद्यालयों के कुल 568 छात्राओं का केंद्र इस विद्यालय को बनाया गया है. इसमें कला संकाय के 386 व विज्ञान संकाय के 182 छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Gourav kashyap

गौरव कश्यप प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पंजवारा (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >