(फोटो भूदेव चौधरी की लगानी है श्रीमान)शिव महापुराण कथा में पूर्व सांसद ने की शिरकत.प्रतिनिधि, धोरैयाधार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भारत पूजनीय है. इसका अनुसरण अन्य देश करते हैं. उक्त बातें गुरुवार की रात प्रखंड के श्रीपाथर गांव में आयोजित शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन शिव विवाह महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे पूर्व सांसद सह जदयू के वरिष्ठ नेता भूदेव चौधरी ने कहीं. पूर्व सांसद ने कहा कि मनुष्य हर जीव में श्रेष्ठ है. मनुष्य को अपने जीवन में स्वभाव से स्वच्छ व पवित्र रहना चाहिए. मनुष्य हंसता हुआ पैदा होता है, चिंता करते हुए जवान होता है और रोते हुए परलोक सिधार जाता है. बचपन में समय मिलता है, तो ज्ञान का अभाव होता है, जवानी में ज्ञान मिलता है, तो समय का अभाव होता है. बुढ़ापे में ज्ञान और समय पर्याप्त रहता है, किंतु स्वास्थ्य साथ नहीं देता, इसलिए सभी को समय की कीमत का अंदाजा होना चाहिए. उन्होंने ऐसे भगवत कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजन समिति सदस्यों का आभार प्रकट किया. उन्होंने श्रोताओं से भी शिव महापुराण कथा को अपने जीवन में उतारने की सलाह दी. इसके पूर्व समिति सदस्यों ने पूर्व सांसद को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. गुरुवार क ो प्रखंड प्रमुख राधा देवी के लौंगाय स्थित आवास से भव्य शिव विवाह के लिए बारात निकाली गयी. अहमदाबाद से आये कथावाचक हरि ओम जी महाराज ने प्रवचन किया. आयोजन को सफल बनाने में जदयू नेता उमाशंकर सिंह, रामप्रसाद सिंह, दिलीप कुमार उर्फ गुड्डु, मंटू सिंह, संजय सिंह, ज्ञानप्रकाश आर्या आदि लगे हुए हैं.
समय की कीमत पहचानें : भूदेव चौधरी
(फोटो भूदेव चौधरी की लगानी है श्रीमान)शिव महापुराण कथा में पूर्व सांसद ने की शिरकत.प्रतिनिधि, धोरैयाधार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भारत पूजनीय है. इसका अनुसरण अन्य देश करते हैं. उक्त बातें गुरुवार की रात प्रखंड के श्रीपाथर गांव में आयोजित शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन शिव विवाह महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे […]
