नाला का गंदा पानी बहाने को लेकर मारपीट

धोरैया. धनकुंड ओपी क्षेत्र के काठबनगांव बीरबलपुर पंचायत के हसाय ग्राम निवासी अब्दुल रज्जाक ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट किये जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में गांव के ही मो कुरबानी व चुल्हाई अंसारी को नामजद किया है. आवेदन में कहा है कि 30 मार्च की शाम वे लोग नाली का पानी मेरे […]

धोरैया. धनकुंड ओपी क्षेत्र के काठबनगांव बीरबलपुर पंचायत के हसाय ग्राम निवासी अब्दुल रज्जाक ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट किये जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में गांव के ही मो कुरबानी व चुल्हाई अंसारी को नामजद किया है. आवेदन में कहा है कि 30 मार्च की शाम वे लोग नाली का पानी मेरे घर की ओर बहा रहे थे. मना करने पर बेटा अनवर मंसूरी व बेटी बिल्कीस के साथ मारपीट की. भूमि विवाद में मारपीट, दोनों ओर से प्राथमिकी धोरैया. थाना क्षेत्र के घसिया पंचायत के रामपुर गांव में जमीन विवाद में मारपीट हो गयी. इससे दोनों पक्षों के लोग जख्मी हो गये. एक पक्ष के पंचलाल साह ने गांव के ही दयानंद साह, अभिनंदन कुमार व दिवाकर साह तथा दूसरे पक्ष के दिवाकर साह ने पंचलाल साह, संजय साह, रामप्रसाद साह व गंगेश्वर साह के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है.वारंटी को भेजा जेलधोरैया. एसपी के निर्देश के आलोक में विशेष छापेमारी अभियान के तहत बुधवार की रात थानाध्यक्ष आरके मंडल के नेतृत्व में सअनि रामसकल प्रसाद ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पकड़ा गया वारंटी रब्बीडीह गांव का जुल्फेकार अंसारी बताया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >