धोरैया. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं की बैठक एमओ धनुषधर झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में सरकार के निर्देशानुसार व एसडीओ बांका के आदेश को सख्ती से पालन करने की नसीहत एमओ द्वारा दी गयी. बैठक में मुख्य रूप से ई चालान नियमित लगाने के साथ-साथ निगरानी समिति से रजिस्टर का अवलोकन कराने की बात एमओ द्वारा कही गयी. उठाव होते ही पूरी पारदर्शिता में वितरण सुनिश्चत करने का भी निर्देश डीलरों को दिया गया. एमओ ने एसडीओ द्वारा बनाया गये फार्म का भी वितरण किया. एमओ ने हर हाल में 10 अप्रैल तक फार्म भरकर जमा करने की कड़ी हिदायत दी. बैठक में अनुपस्थित डीलरों की सूचना एसडीओ को देने की बात एमओ ने कही. बंदी के बावजूद मौके पर डीलरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. बैठक में कार्यालय अनुसेवक गोवर्धन कापरी, महेन्द्र यादव, राजेश सिंह, हृषिकेश तिवारी, नागेश्वर कुमार , मुनीलाल यादव, धर्मेन्द्र कुमार, अशोक सिंह, जयराम कुशवाहा, परमानंद सिंह, हीरा साह सहित अन्य पीडीएस दुकानदार उपस्थित थे.
एमओ ने की डीलरों के साथ बैठक
धोरैया. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं की बैठक एमओ धनुषधर झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में सरकार के निर्देशानुसार व एसडीओ बांका के आदेश को सख्ती से पालन करने की नसीहत एमओ द्वारा दी गयी. बैठक में मुख्य रूप से ई चालान नियमित लगाने के साथ-साथ निगरानी समिति […]
