बांका: भू-राजस्व के लिए राज्य द्वारा जिले को दिये गये लक्ष्य से जिले का प्रतिशत लगभग आधा ही पूर्ण हो पाया है. हालांकि अन्य जिलों की अपेक्षा बांका ने अपना स्थान अव्वल बनाये रखा. भू-राजस्व वसूली में जिले को 7 करोड़, 61 लाख 5 हजार, 314 रुपये का लक्ष्य दिया गया था. इसमें तीन करोड़ 88 लाख, 7870 रुपये की ही वसूली हो पायी, जो निर्धारित लक्ष्य का 43.74 प्रतिशत मात्र ही है.
अमरपुर अंचल को 65,58,000 रुपये का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें 29 लाख,12451 रुपये की ही वसूली हो पायी, जो लक्ष्य का 44.41 प्रतिशत ही है. कटोरिया अंचल से 65,58,000 के विरुद्ध 33,33,905 रुपये की वसूली हुई जो निर्धारित लक्ष्य का 51 प्रतिशत ही है. चांदन अंचल से 64,83,000 के विरुद्ध 18,78,642 रुपये वसूल किये गये, जो लक्ष्य का मात्र 29 प्रतिशत है. फुल्लीडुमर से 47,85,314 के विरोध में 23,18,268 रुपये की वसूली की गयी, जो लक्ष्य का 48.44 प्रतिशत है. बांका अंचल से 66,58,000 में से 36,77,466 रुपये वसूल हुए जो लक्ष्य का 55.23 प्रतिशत है.
बाराहाट अंचल में 65,58,000 के विरुद्ध 27,56,028 वसील हुए जो लक्ष्य का 42 प्रतिशत है. बेलहर से 65,58,000 में से 23,82,989 रुपये की वसूली हुई, जो लक्ष्य का 36.33 प्रतिशत है. बौंसी अंचल में 67,58,000 के विरुद्ध 31,49,437 की वसूली की गयी, जो लक्ष्य का 46.60 प्रतिशत है. शंभुगंज अंचल में 65,58,000 के विरुद्ध 27,17,398 रुपये वसूले गये, जो लक्ष्य का 41.43 प्रतिशत है. रजाैन अंचल में 66 लाख,58,000 के विरुद्ध 24,84,702 रुपये वसूल किये गये, जो लक्ष्य का 37.31 प्रतिशत है. धोरैया अंचल में 64,83,000 में से 32,91,500 रुपये वसूल हुए, जो लक्ष्य का 50.46 प्रतिशत है. वहीं सैरात से जिले को 30,67,926 रुपये की वसूली की गयी जिसका प्रतिशत 67.70 है.
