स्वास्थ्य केंद्र में नहीं हैं महिला चिकित्सक

फोटो 1 बांका 15 : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की तसवीर प्रतिनिधि, बेलहर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कई वर्षों से महिला चिकित्सक की नियुक्ति नहीं किये जाने के कारण महिला मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है. अस्पताल में महिला डॉक्टर का पद रहने के बाद भी विभाग यहां नियुक्ति नहीं करता है. जबकि […]

फोटो 1 बांका 15 : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की तसवीर प्रतिनिधि, बेलहर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कई वर्षों से महिला चिकित्सक की नियुक्ति नहीं किये जाने के कारण महिला मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है. अस्पताल में महिला डॉक्टर का पद रहने के बाद भी विभाग यहां नियुक्ति नहीं करता है. जबकि इस अस्पताल पर क्षेत्र के लोग निर्भर हंै. यहां हर माह लगभग 60-70 महिलाओं का प्रसव होता है तथा बंध्याकरण किया जाता है. दो वर्ष पूर्व एक महिला डॉक्टर की नियुक्ति यहां की गयी थी, लेकिन वह कुछ ही दिनों में अपना तबादला करा कर चली गयीं. महिला डॉक्टर की यह शिकायत रहती थी कि इस अस्पताल में सुविधा की कमी है. इसलिए यहां कोई महिला डॉक्टर नहीं आना चाहती है. यह विभाग की उदासीनता का उदाहरण है कि 18 पंचायत के एक अस्पताल में महिला डॉक्टर की नियुक्ति नहीं की जाती. इस संबंध में न तो कभी कोई जनप्रतिनिधि न ही सांसद, विधायक यहां अपने क्षेत्र के महिलाओं को उचित इलाज के लिए महिला डॉक्टर की मांग विभाग से करते हैं. ऐसे में गरीब महिला रोगी 50 से 70 किलोमीटर दूर बांका, भागलपुर, मुंगेर, देवघर, जमुई आदि शहरों में जाकर अनावश्यक पैसे खर्च कर इलाज कराने को मजबूर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >