– भारी वाहनों के परिचालन से सड़क हुआ जर्जर – मेंटेनेंस नहीं होने से राहगीरों में बढ़ रहा आक्रोश प्रतिनिधि, धोरैयाधोरैया प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली क्षेत्र की तीनों महत्वपूर्ण सड़कें अपना अस्तित्व खोती जा रही हैं. धोरैया-पंजवारा, धोरैया-पुनसिया व धोरैया-सन्हौला मुख्य मार्ग के हालात दिनो दिन बद से बदतर होते जा रहे हैं. वर्षों से भारी वाहनों के परिचालन होने के कारण सड़कों की स्थिति हर एक दिन जर्जर होती चली गयी. आलम यह है कि इस मार्ग पर लोग पैदल चलने में भी कतराने लगे हैं. एक ओर संवेदक द्वारा सड़क के निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने से जहां सड़कों की स्थिति पूरी तरह से तो गुणवत्तापूर्ण नहीं ही थी वहीं दूसरी ओर बालू लदे ट्रकों के परिचालन ने सड़कों की छाती पर रोंद उसे तहश नहश कर दिया. संवेदकों द्वारा मेंटेनेन्स कार्य नहीं किये जाने से सड़क जर्जर होकर लोगों को पुराने दिनों की याद करा रही है. सड़क के जर्जर होने से तीनों सड़कों पर रोजाना बड़े वाहनों का फंसना व राहगीरों का चोटिल होना आम बात हो गयी है. खासकर बरसात का मौसम अब चालू होने से स्थिति और भी भयावह हो गयी है. अगर समय रहते विभाग द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो वह दिन दूर नहीं जब लोग वाहनों की सवारी छोड़ पैदल चलने को विवश हो जायेंगे.
जर्जर सड़क से आवागमन में परेशानी
– भारी वाहनों के परिचालन से सड़क हुआ जर्जर – मेंटेनेंस नहीं होने से राहगीरों में बढ़ रहा आक्रोश प्रतिनिधि, धोरैयाधोरैया प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली क्षेत्र की तीनों महत्वपूर्ण सड़कें अपना अस्तित्व खोती जा रही हैं. धोरैया-पंजवारा, धोरैया-पुनसिया व धोरैया-सन्हौला मुख्य मार्ग के हालात दिनो दिन बद से बदतर होते जा रहे हैं. वर्षों […]
