पेय जल एवं सामुदायिक भवन निर्माण की जिप सदस्य ने की मांग

बांका . रजौन प्रखंड क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य अनिल रजक ने पेय जल समस्या एवं सामुदायिक भवन निर्माण की मांग की है. क्षेत्रीय लोगांे को पेय जल समस्या से निजात दिलाने के लिए जल एवं स्वच्छता समिति प्रकल्प विभाग से गुहार लगायी है. जिप सदस्य ने बताया कि क्षेत्र के कटचातर पंचायत के लिलातरी, […]

बांका . रजौन प्रखंड क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य अनिल रजक ने पेय जल समस्या एवं सामुदायिक भवन निर्माण की मांग की है. क्षेत्रीय लोगांे को पेय जल समस्या से निजात दिलाने के लिए जल एवं स्वच्छता समिति प्रकल्प विभाग से गुहार लगायी है. जिप सदस्य ने बताया कि क्षेत्र के कटचातर पंचायत के लिलातरी, अजीतनगर, सिकानपुर सहित अन्य इलाकों में जैसे जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है पेय जल संकट गहराता जा रहा है. भूगर्भ में पत्थर मिलने के कारण चापानल को पानी का लेयर नहीं मिल पाता है. मशीन द्वारा डीप बोरिंग करा कर नल लगाने की जरुरत है. डीप बोरिंग के बाद से लोगों को पेय जल संकट से निजात मिल सकेगा. जिला कल्याण पदाधिकारी को आवेदन देकर महादलित टोला कटचातर,चिलकावर,असौता,बनगांव,ओड़हारा,महादेवपुर,लकड़ा टोला,दौना सहित अन्य टोले में सामुदायिक भवन निर्माण कराने की भी मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >