क्षुब्ध शिक्षक करेंगें विद्यालय में तालाबंदी

बांका : बिहार पंचायत प्रखंड प्रारंभिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में नियोजित शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतनमान की मांग पर शिक्षकों की बर्बरतापूर्ण पिटाई दुर्भाग्यपूर्ण है.इस संबंध में नाराजगी जताते हुए संघ के मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार ने इसे बिहार का दुर्भाग्य बताया.23 मार्च को शिक्षक अपने लंबित मांगों के समर्थन में […]

बांका : बिहार पंचायत प्रखंड प्रारंभिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में नियोजित शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतनमान की मांग पर शिक्षकों की बर्बरतापूर्ण पिटाई दुर्भाग्यपूर्ण है.इस संबंध में नाराजगी जताते हुए संघ के मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार ने इसे बिहार का दुर्भाग्य बताया.23 मार्च को शिक्षक अपने लंबित मांगों के समर्थन में विधान सभा के समक्ष धरना प्रदर्शन पर जमे हुए थे.तभी नीतीश सरकार के इशारे पर पुलिस ने शिक्षकों पर हमला बोल दिया.

जिसमें सैकड़ों शिक्षक घायल हुए हैं.सरकार के ऐसे रवैये से आजिज होकर प्रदेश के शिक्षक आर ब्लॉक पटना पर आमरण अनशन जारी है.अनशन के चार दिन बीतने के बाद भी सरकार की नींद नहीं खुली है.प्रदेश कमेटी अध्यक्ष पूरन कुमार ने आर पार की लड़ाई का एलान कर दिया है.प्रदेश अध्यक्ष के पहल पर 29 मार्च को सभी प्रखंडों में मशाल जुलूस एवं 30 मार्च को सभी विद्यालय में तालाबंदी एवं चक्का जाम कार्यक्रम का निर्धारण किया गया है. संबंधित क्षेत्रीय संघ कार्यकर्ताओं को तालाबंदी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश प्रेषित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >