357 लीटर शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

नवादा बाजार सहायक थाना पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक के समीप से एक महिंद्रा मैजिक वाहन के तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की

बांका/रजौन.

नवादा बाजार सहायक थाना पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक के समीप से एक महिंद्रा मैजिक वाहन के तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. मौके पर पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है. नवादा बाजार थानाध्यक्ष पंकज किशोर ने बताया कि गुप्त सूचना पर नवादा बाजार सहायक थाना पुलिस ने कोतवाली चौक के समीप सघन वाहन जांच के क्रम में एक महिंद्रा मैजिक वाहन के तहखाने से 1052 बोतल में अर्थात कुल 357.64 लीटर विदेशी शराब बरामद करने में सफलता पाई है. मौके पर वाहन चालक सुपौल जिला के रामपुर पुनर्वास निवासी राधे साह के पुत्र गजेंद्र साह को गिरफ्तार किया है. बरामद शराब के साथ-साथ उक्त मैजिक वाहन को जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >