छापेमारी में 35 लीटर अवैध देसी शराब बरामद

छापेमारी में 35 लीटर अवैध देसी शराब बरामद

चांदन. अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ चलाये गये छापेमारी अभियान के तहत चांदन पुलिस ने सिलजोरी पंचायत के त्रिघूनाडीह गांव स्थित एक घर से 35 लीटर अवैध देसी महुआ शराब बरामद किया गया. हालांकि पुलिस की आने की भनक मिलते ही शराब कारोबारी घर छोड़कर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार गुप्त सुचना के आधार पर पुअनि राहुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने त्रिघूनाडीह गांव निवासी रंजीत राय पिता पैरु राय के घर में छापेमारी की. घर की तलाशी के दौरान प्लास्टिक के दो गैलन से 30 लीटर व एक छोटे गैलन से 5 लीटर अवैध देसी शराब बरामद हुआ. मौके से बरामद जाबा महुआ को विनष्ट कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >