निशा रानी बनीं निर्विरोध वार्ड पार्षद

फोटो 28 बांका 11 : निर्विरोध विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देते निर्वाची पदाधिकारी बांका. नगर पंचायत के वार्ड नंबर 21 के उपचुनाव में निशा रानी को निर्विरोध वार्ड पार्षद के लिए निर्वाचित किया गया. बुधवार को निर्वाची पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि 27 दिसंबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि थी. […]

फोटो 28 बांका 11 : निर्विरोध विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देते निर्वाची पदाधिकारी बांका. नगर पंचायत के वार्ड नंबर 21 के उपचुनाव में निशा रानी को निर्विरोध वार्ड पार्षद के लिए निर्वाचित किया गया. बुधवार को निर्वाची पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि 27 दिसंबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि थी. इसमें प्रत्याशी द्वारा नाम वापसी नहीं लिया गया. जिसमें वार्ड 21 से एक मात्र निशा रानी के द्वारा ही नामांकन दाखिल किया गया था, जिसे 28 जनवरी को निर्विरोध चुना गया और इन्हें प्रमाण पत्र देकर वार्ड पार्षद घोषित किया गया. इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष इंदू देवी, उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, वार्ड पार्षद अनिल कुमार चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >