पूरा परिवार मिल कर देते थे घटना को अंजाम

बांका. लूट कांड के उद्भेदन के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी उनके निवास स्थान से की गयी. साथ ही उनके विभिन्न कमरे की तलाशी में हथियार जिंदा बम व गोली एवं लूट के रुपये बरामद साथ ही बम बनाने के समान चाकू गांजा सहित अन्य आपत्तिजनक समान भी बरामद किया गया. इसके बाद साफ […]

बांका. लूट कांड के उद्भेदन के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी उनके निवास स्थान से की गयी. साथ ही उनके विभिन्न कमरे की तलाशी में हथियार जिंदा बम व गोली एवं लूट के रुपये बरामद साथ ही बम बनाने के समान चाकू गांजा सहित अन्य आपत्तिजनक समान भी बरामद किया गया. इसके बाद साफ जाहिर होता है कि इस तरह के काम में पूरा परिवार ही शामिल है.

इससे पुलिस पदाधिकारियों ने अपनी सहमति जताते हुए प्रेस वार्ता के दौरान डॉ सत्य प्रकाश ने बताया कि अभियुक्त के पिता बटेश्वर पूरी घटना का मास्टर माइंड है. इसके इशारे पर बेटा नागमणि उर्फ मनीष मंडल, पांडव व अंगद मंडल घटना को अंजाम देकर घर पहुंच कर पूरे परिवार के साथ रहते थे. इसका विरोध कोई परिवार के सदस्य द्वारा किये जाने पर उसकी जम कर धुनाई की जाती थी.

पुत्रवधू ने पूछताछ में इस बात को स्वीकारा है कि इस तरह का काम करने से मना करने पर डॉट डपट की जाती थी साथ ही चुप रहने की हिदायत दी जाती थी. नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक वर्ष पूर्व बटेश्वर मंडल की पुत्रवधू की गर्भावस्था में मृत्यु भी हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >