बांका. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भदरार गांव में सोमवार को सरस्वती मां की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा गांव मे दो अलग-अलग स्थानों पर सरस्वती मां की प्रतिमा स्थापित की गयी थी. सोमवार को दोनों जगह की प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले थे. देर शाम दोनों टोला की प्रतिमा जब विसर्जन करने के भदरार गांव स्थित तालाब के पास पहुंचा तो दोनों गुटों में कहा-सुनी होने लगी. ठीक प्रतिमा जैसे विसर्जन हुआ कि दोनों पक्ष के लोग आपस में भीड़ गये. जिसमें दोनों पक्ष के लोगों ने रोड़े बाजी करने लगा इसी दौरान दो पक्ष से आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इस घटना को देख कर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी टाउन थाने को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों लोगों को शांत कराया. वहीं मंगलवार की सुबह फिर इसी बात को लेकर दो पक्ष के लोगों में तनाव हो गया. पुलिस को सूचना मिलते ही एस आई जैनुल खां गांव पहुंच कर दोनों को शांत कराया. इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने बताया दोनों पक्ष में आपसी विवाद चल रहा था इसी बात को लेकर दोनों भीड़ गये थे. मामले की जांच की जा रहीं है. आपसी विवाद को लेकर मारपीट बांका. थाना क्षेत्र के गोलाहू गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट हुई. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को गांव के बुद्धू यादव एवं अंबिका यादव के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई. इसकी शिकायत दोनों पक्ष के लोगों ने थाने में की है.
विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मारपीट
बांका. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भदरार गांव में सोमवार को सरस्वती मां की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा गांव मे दो अलग-अलग स्थानों पर सरस्वती मां की प्रतिमा स्थापित की गयी थी. सोमवार को दोनों जगह की प्रतिमा […]
