गला दबा कर युवक की हत्या कर ठिकाने लगाया शव

अन्यत्र जगह हत्या कर लाश को फेंकाफोटो नंबर 25 बांका 19 : शव के समीप पुलिस प्रतिनिधि, धोरैया प्रखंड के ताहिरपुर गौरा पंचायत के देवदांड़ ग्राम स्थित चिमनी भट्ठा के समीप कुआं से धोरैया पुलिस ने करीब 30 वर्षीय एक युवक के शव को बरामद किया है. शव की शिनाख्त भागलपुर जिले के अमडंडा ओपी […]

अन्यत्र जगह हत्या कर लाश को फेंकाफोटो नंबर 25 बांका 19 : शव के समीप पुलिस प्रतिनिधि, धोरैया प्रखंड के ताहिरपुर गौरा पंचायत के देवदांड़ ग्राम स्थित चिमनी भट्ठा के समीप कुआं से धोरैया पुलिस ने करीब 30 वर्षीय एक युवक के शव को बरामद किया है. शव की शिनाख्त भागलपुर जिले के अमडंडा ओपी के केशोपुर गांव के हन्नु मंडल के पुत्र सुभाष मंडल की है. उनके चाचा शंभु मंडल ने शव की पहचान करते हुए कहा कि उक्त युवक सात बहनों में एक भाई है जो दिल्ली में रह कर कमाता है. वह शनिवार को प्रसाद खरीदने के लिए सन्हौला आया था जिसके बाद उसकी कोई खबर नहीं थी. शव को मिलने के बाद धोरैया पुलिस ने आस पास के थाने से संपर्क किया. इसके बाद शव की शिनाख्त हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर गांव के बाहर स्थित तारकेश्वर चौधरी के ईंट भट्ठा के समीप अवस्थित कुआं में युवक के लाश को देख बकरी चरा रहे बच्चों ने शोरगुल मचाया. हो-हल्ला पर गांव वालों ने इसकी सूचना धोरैया पुलिस को दी. सूचना पर धोरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार मंडल, अवर निरीक्षक गुलाम मोहम्मद अंसारी अपने सदल-बल के साथ देवदांडाड़ गांव पहुंचे तथा मामले की तहकीकात की. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है. अन्यत्र जगह युवक की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है. युवक के सिर व आंख के ऊपर तेज हथियार से वार किया गया है. गले में भी कालापन का निशान है. थानाध्यक्ष ने बताया कि संभावना जतायी जा रही है कि रस्सी के सहारे इसकी गला दबा कर हत्या की गयी है. पुलिसिया अनुसंधान जारी है. इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. गांववालों ने शव को पहचानने से इंकार किया है. शव मिलने की खबर से गांव सहित क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >