सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल

फोटो: 25 बांका 34,35 : घटनास्थल की तसवीर प्रतिनिधि, अमरपुरअमरपुर-बांका मुख्य मार्ग पर फतेहपुर पंचायत अंतर्गत धर्मपुर के समीप एक ऑटो असंतुलित होकर ट्रक से टकरा गयी जिसमें ऑटो पर सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, बांका से अमरपुर आ रही ऑटो ने धरमपुर गांव के निकट खड़े […]

फोटो: 25 बांका 34,35 : घटनास्थल की तसवीर प्रतिनिधि, अमरपुरअमरपुर-बांका मुख्य मार्ग पर फतेहपुर पंचायत अंतर्गत धर्मपुर के समीप एक ऑटो असंतुलित होकर ट्रक से टकरा गयी जिसमें ऑटो पर सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, बांका से अमरपुर आ रही ऑटो ने धरमपुर गांव के निकट खड़े ट्रक में धक्का मार दिया. ट्रक पर छड़ लदा था, उसी छड़ मंे फ ंस कर खेसर तेतरिया के नरसिंह पासवान की मौत हो गयी. मृतक अपनी पोती सीता देवी को उसके ससुराल पंहुचाने सिउड़ी जा रहे थे. इस दुर्घटना में बनियाचक के राजीव शर्मा व जुलिस कुमार के अलावा सीता देवी भी घायल हो गयीं. इनका इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया. दुर्घटना के पश्चात अमरपुर-बांका मुख्य पथ पर जाम की स्थिति बन गयी. लगभग आधे घंटे बाद पुलिस ने जाम हटवाया एवं लाश तथा ऑटो को जब्त कर थाना लाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >