एसडीओ ने डीसीएलआर संग विसर्जन व्यवस्था का लिया जायजा

धोरैया. प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा का त्योहार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया. इस दौरान रविवार को एसडीएम शिवकुमार पंडित ने डीसीएलआर ब्रजेश कुमार व पुलिस इंस्पेक्टर त्रिपुरारी सिंह के संग धोरैया पहुंच विसर्जन व्यवस्था का जायजा लिया. एसडीएम ने अधिकारियों संग धनकुंड ओपी क्षेत्र के खैरा गांव पहुंच अपनी निगरानी में प्रतिमा का विसर्जन करवाया. […]

धोरैया. प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा का त्योहार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया. इस दौरान रविवार को एसडीएम शिवकुमार पंडित ने डीसीएलआर ब्रजेश कुमार व पुलिस इंस्पेक्टर त्रिपुरारी सिंह के संग धोरैया पहुंच विसर्जन व्यवस्था का जायजा लिया. एसडीएम ने अधिकारियों संग धनकुंड ओपी क्षेत्र के खैरा गांव पहुंच अपनी निगरानी में प्रतिमा का विसर्जन करवाया. गत वर्ष प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हुए हिंसक झड़प के मद्देनजर गांव में पुलिस बलों की निगेहबानी में विसर्जन कार्य संपन्न कराया गया. एसडीएम के निर्देश पर बीडीओ सोनियां ढनढननियां, सीओ संजीव कुमार सिंह ने क्षेत्र के दर्जनों जगहों पर स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन अपनी निगरानी में करवाया. इस मौके पर धनकुंड ओपीध्यक्ष शोएब आलम सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >