सर्दी के सितम का लाभ ले गये अपराधी

बांका. दुधारी बैंक में हुई लूटकांड ने पुलिस की नींद हराम कर दी है. वहीं इस घटना की चर्चा शनिवार को भी जारी रही. इधर पिछले कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड से लोग घर से कम ही बाहर निकल रहे हैं. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भी बाजार में आम दिनों की तुलना […]

बांका. दुधारी बैंक में हुई लूटकांड ने पुलिस की नींद हराम कर दी है. वहीं इस घटना की चर्चा शनिवार को भी जारी रही. इधर पिछले कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड से लोग घर से कम ही बाहर निकल रहे हैं. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भी बाजार में आम दिनों की तुलना में भीड़ कम थी. वहीं ठंड के कारण लोग गरम कपड़े पहन कर घर से बाहर निकले थे. सर पर टोपी व मफलर ढंका हुआ चेहरा सर्दी में आम बात है. बताते चलें कि बैंक लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश भी नकाब पोश थे. वे आराम से चेहरा ढंक कर शहर में प्रवेश कर गये व घटना को अंजाम देकर फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >