ट्रक की ठोकर से किरानी जख्मी

पंजवारा. ट्रक की चपेट में आकर शनिवार को पंजवारा स्थित बजरंग बली चौंक पर एक युवक जख्मी हो गया. जानकारी के मुताबिक बालू लदा ट्रक सनहौला जा रहा था. इस दौरान बजरंग बली चौंक पर बस की बुकिंग कर रहा स्टैंड किरानी पप्पू सिंह ट्रक की चपेट में आकर जख्मी हो गया. इस दौरान अफरा-तफरी […]

पंजवारा. ट्रक की चपेट में आकर शनिवार को पंजवारा स्थित बजरंग बली चौंक पर एक युवक जख्मी हो गया. जानकारी के मुताबिक बालू लदा ट्रक सनहौला जा रहा था. इस दौरान बजरंग बली चौंक पर बस की बुकिंग कर रहा स्टैंड किरानी पप्पू सिंह ट्रक की चपेट में आकर जख्मी हो गया. इस दौरान अफरा-तफरी में ट्रक चालक वाहन के साथ तेजी से धोरैया की ओर भाग निकला. बाद में कुछ स्थानीय युवकों ने ट्रक का पीछा कर उसे रामकोल गांव के पास रोका. इस दौरान युवकों ने चालक की जमकर धुनाई कर दी. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने चालक को अपने कब्जे में लेकर हाजत में डाल दिया. घायल किरानी का इलाज क्लिनिक में किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >