समस्तीपुर और गया ने अपने अपने मैच जीते

फोटो 17 बांका 4 : मैच के दौरान परिचय लेते चिकित्सक लक्ष्मण पंडित प्रतिनिधि, बाराहाटप्रखंड के भेड़ा मोड़ मैदान पर आयोजित 65वें मोइनूल हक फुटबॉल टूर्नामेंट मैच में समस्तीपुर और गया ने अपने अपने मैच शानदार ढंग से जीत कर अपना दबदबा कायम रखा. शनिवार को खेले गये समस्तीपुर रेलवे और जमालपुर रेलवे के बीच […]

फोटो 17 बांका 4 : मैच के दौरान परिचय लेते चिकित्सक लक्ष्मण पंडित प्रतिनिधि, बाराहाटप्रखंड के भेड़ा मोड़ मैदान पर आयोजित 65वें मोइनूल हक फुटबॉल टूर्नामेंट मैच में समस्तीपुर और गया ने अपने अपने मैच शानदार ढंग से जीत कर अपना दबदबा कायम रखा. शनिवार को खेले गये समस्तीपुर रेलवे और जमालपुर रेलवे के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. जहां दो ही टीमों ने बेहतरीन खेल का नमूना पेश किया. मैच के दौरान दोनों ही टीमें दो -दो गोल कर बराबरी पर रही. फैसला पैनाल्टी शूट आउट के द्वारा हुआ जिसमें समस्तीपुर चार एक से विजयी रहा. वहीं इसी मैदान पर खेले गये दोपहर के मैच में रोहतास और बक्सर के बीच मुकाबला कांटे का दिखा. खेले के दौरान दोनों ही टीम गोल बगैर रही. पैनाल्टी शूट आउट में गया ने एक गोल से मैच को अपने नाम किया. मैच के दौरान पुरा मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा. मैच के सफल संचालन में विश्वजीत सिंह, उदय यादव, सुरेंद्र यादव, निजाम दूर्रानी, लोहा सिंह, समीर सिंह सहित कई अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >