बाइक दुर्घटना में महिला व चालक जखमी

अमरपुर. भागलपुर-अमरपुर मुख्य मार्ग के डुमरामा पोखर के समीप मोटरसाइकिल से एक महिला को धक्का लग जाने से महिला सहित चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मालूम हो कि बाइक चालक भागलपुर की तरफ से आ रहा था. इसी क्रम में पोखर के समीप गांव की एक महिला बीबी मुस्तरी को धक्का लग गया […]

अमरपुर. भागलपुर-अमरपुर मुख्य मार्ग के डुमरामा पोखर के समीप मोटरसाइकिल से एक महिला को धक्का लग जाने से महिला सहित चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मालूम हो कि बाइक चालक भागलपुर की तरफ से आ रहा था.

इसी क्रम में पोखर के समीप गांव की एक महिला बीबी मुस्तरी को धक्का लग गया जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गयी. साथ ही चालक भी अपने मोटर साइकिल गिर कर जख्मी हो गया. दोनों का इलाज स्थानीय निजी क्लिनिक में कराया गया. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कर मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >