पूजा की तैयारी जोरों पर

फोटो : 16 बीएएन 60 : तैयारी करते ग्रामीण प्रतिनिधि, कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के हड़हार पंचायत अंतर्गत बीचकोड़ी गांव के केंदुआटॉड़ में 21 जनवरी से होने वाले माघी दुर्गा पूजा की तैयारी युद्घस्तर पर है. गांव में पहली बार प्रतिमा स्थापित कर माघी दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है. समिति के अध्यक्ष राजकुमार सिंह, सचिव […]

फोटो : 16 बीएएन 60 : तैयारी करते ग्रामीण प्रतिनिधि, कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के हड़हार पंचायत अंतर्गत बीचकोड़ी गांव के केंदुआटॉड़ में 21 जनवरी से होने वाले माघी दुर्गा पूजा की तैयारी युद्घस्तर पर है. गांव में पहली बार प्रतिमा स्थापित कर माघी दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है. समिति के अध्यक्ष राजकुमार सिंह, सचिव सुरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष चिरंजीव यादव, मनोरंजन सिंह, जमीन दाता गिरधारी झा आदि द्वारा पूजा की तैयारी में दिन रात लगे हुए हैं. पूजा को लेकर गामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. कोई पंडाल बनाने के काम में लगे हैं तो कोई जमीन समतल करने में लगे हैं. समिति के सदस्यों द्वारा शांतिपूर्वक पूजा अर्चना व विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए युवा समिति का गठन किया गया है. पूजा को सफल बनाने में संजय पांडेय, गणेश सिंह, ब्रजेश सिंह, अनिल सिंह, विद्याकर यादव, संजय वर्णवाल आदि शामिल हैं.पत्थर मार कर कर सिर फोड़ाफोटो : 16 बीएएन 60 : घायल महिला प्रतिनिधि, कटोरिया थाना क्षेत्र के दुल्लीसार गांव में बीती संध्या पैसे के लेन देन को लेकर ईंट व पत्थर से सिर पर प्रकार कर जख्मी कर दिया. जख्मी गांव के ही छब्बु यादव की 26 वर्षीय पत्नी सकुन देवी का प्राथमिक उपचार कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया. घटना के संबंध में जख्मी सकुन देवी के बयान पर कटोरिया थाना में विश्वनाथ यादव, अभी यादव, अझैला देवी, सोभा देवी, गिरिधारी कुमार व भाटु कुमार के विरुद्ध मारपीट कर आठ भर चांदी का चैन छीनने को लेकर आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >