नि:शुल्क 23 मरीजों का हुआ मोतियाबिंद का ऑपरेशन

बांका : सदर अस्पताल बांका में गुरुवार को नव आस्था संस्थान की ओर से 23 लोगों का नि:शुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ. जानकारी देते हुए सदर अस्पताल बांका के प्रबंधक सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि प्रत्येक गुरुवार को सदर अस्पताल बांका में नव आस्था संस्थान की ओर से मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन शिविर लगाया […]

बांका : सदर अस्पताल बांका में गुरुवार को नव आस्था संस्थान की ओर से 23 लोगों का नि:शुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ. जानकारी देते हुए सदर अस्पताल बांका के प्रबंधक सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि प्रत्येक गुरुवार को सदर अस्पताल बांका में नव आस्था संस्थान की ओर से मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन शिविर लगाया जाता है. यहां सभी मरीजों का मुफ्त में जांच कर चश्मा, आंख में लगाये गये लेंस दिया जाता है. मोतियाबिंद का ऑपरेशन नेत्र चिकित्सक डॉ बीके मिश्रा ने किया. ऑपरेशन के दौरान सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी नारायण चौधरी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >