ट्रक के चपेट में आने से एक की मौत दूसरा जख्मी

अमरपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआर मोड़ के समीप गुरुवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर हो गयी. जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार खनका गांव के पिंकु यादव मोटरसाइकिल से केंदुआर जा रहे थे कि अचानक रास्ते में शंभुगंज से इंगलिशमोड़ […]

अमरपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआर मोड़ के समीप गुरुवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर हो गयी. जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार खनका गांव के पिंकु यादव मोटरसाइकिल से केंदुआर जा रहे थे कि अचानक रास्ते में शंभुगंज से इंगलिशमोड़ जा रहे 12 चक्का ट्रक के चपेट में आ जाने से बाइक सवार दो लोगों में से एक की मौत घटना स्थल पर हो गयी. जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर भेजा गया. ट्रक चालक भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया है व जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >