तीन वर्षों में नहीं मिल पायी है कन्या विवाह की राशि

फुल्लीडुमर : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खेसर पंचायत के दसुआ गांव के शोभा कुमारी पिता गथोरी पंडित ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रखंड कार्यालय में 30 मई 2012 को आवेदन दिया था, लेकिन कार्यालय की लापरवाही के कारण शोभा कुमारी को अब तक कन्या विवाह योजना की राशि नहीं मिल सकी है. शोभा ने […]

फुल्लीडुमर : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खेसर पंचायत के दसुआ गांव के शोभा कुमारी पिता गथोरी पंडित ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रखंड कार्यालय में 30 मई 2012 को आवेदन दिया था, लेकिन कार्यालय की लापरवाही के कारण शोभा कुमारी को अब तक कन्या विवाह योजना की राशि नहीं मिल सकी है. शोभा ने राशि के लिए कार्यालय का कई बार चक्कर लगाया. इसके बाद उसने खुद आरटीपीएस कार्यालय में फेंके गये रद्दी कागजों में से अपने आवेदन को निकाला और 19 सितंबर 2013 को फिर से जमा किया, जिसका प्राप्ति रसीद शोभा कुमारी को दिया गया, लेकिन कार्यालय के लिपिक द्वारा आवेदक को चेक देने के नाम पर बुला लिया जाता है, उसके बाद भी चेक नहीं दिया जाता है. इस संबंध में नाजिर ने बताया कि संचिका मेरे पास नहीं आया है, जिस कारण से चेक नहीं बन पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >