ऑटो के धक्के से जख्मी, रेफर

अमरपुर. दौना गांव के अनिल कुमार ठाकुर को सामने से आ रही ऑटो ने धक्का मार दिया जिसमें वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार अनिल ठाकुर झरना मेला देखने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही ऑटो ने धक्का मार दिया जिसमें उक्त […]

अमरपुर. दौना गांव के अनिल कुमार ठाकुर को सामने से आ रही ऑटो ने धक्का मार दिया जिसमें वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार अनिल ठाकुर झरना मेला देखने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही ऑटो ने धक्का मार दिया जिसमें उक्त व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने जख्मी का इलाज अमरपुर के एक प्राइवेट क्लिनिक में कराया लेकिन चिकित्सक ने जख्मी को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. हालांकि स्थानीय लोगों ने ऑटो को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >