फल,फूल व सब्जी देख प्रसन्न हुए मंत्री

पंजवारा. राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ने बुधवार को मुनीश्वर कृषि प्रदर्शनी का फीता काट कर उद्घाटन किया. पर्यटन मंत्री डॉ जावेद इकबाल के साथ प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया. स्टॉल में लगे विभिन्न तरह के फल, सब्जी, फुल, गुलदस्ते और काश्तकारी सहित अन्य चीजों को देख कर काफी […]

पंजवारा. राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ने बुधवार को मुनीश्वर कृषि प्रदर्शनी का फीता काट कर उद्घाटन किया. पर्यटन मंत्री डॉ जावेद इकबाल के साथ प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया. स्टॉल में लगे विभिन्न तरह के फल, सब्जी, फुल, गुलदस्ते और काश्तकारी सहित अन्य चीजों को देख कर काफी प्रसन्न हुए. स्टॉल पर खड़े कर्मियों से हर चीजों की जानकारी लेते रहे. पर्यटन मंत्री से बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि सचमुच में यह प्रदर्शनी बहुत अच्छा है. साथ ही कृषि यांत्रीकरण, मत्स्य विभाग, गव्य विभाग, मशरूम उत्पादन, स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाये गये विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >