बिजली करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय विवाहिता की मौत, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

मृतका पुरनचक गांव निवासी रामचरण मंडल की 28 वर्षीय पत्नी करिश्मा कुमारी थी

स्नान के बाद कपड़े सुखाने के दौरान हुआ हादसा, विद्युत व्यवस्था पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल ग्रामीणों ने बिजली मीटर की अव्यवस्थित स्थापना को बताया हादसे की वजह अमरपुर : थाना क्षेत्र के सलेमपुर पंचायत अन्तर्गत पुरनचक गांव में बिजली की करंट से 28 वर्षीय एक विवाहिता की मौत हो गई. मृतका पुरनचक गांव निवासी रामचरण मंडल की 28 वर्षीय पत्नी करिश्मा कुमारी थी.घटना को लेकर मृतका के परिजनों ने बताया कि करिश्मा कुमारी शनिवार को स्नान करने के बाद गीले कपड़े आंगन में लगे लोहे की तार पर डाल रही थी तभी विद्युत प्रवाहित लोहे की तार टुटकर महिला के बायें हाथ में लिपट गया . महिला की शोर सुनकर आस-पड़ोस के ग्रामीण दौड़कर आये तथा बिजली आपुर्ति विच्छेद कर महिला को उपचार के लिए लेकर अमरपुर अस्पताल आ गये. अस्पताल में पदस्थापित डॉ.सौरभ कुमार ने महिला की जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत का सुचना मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गई. मृतका के पति समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल देखा गया. मृतका अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गई, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल मौके पर मृतका के पति ने बताया कि बिजली का मीटर उनके घर के आगे लगा हुआ है. बिजली के मीटर से ही करंट उनके पुरे मकान में फैल गया था जिससे कि करंट आंगन में लगे लोहे की तार में आ गई थी. घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मृतक महिला के आवास पर उमड़ गई. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक महिला धार्मिक प्रवृत्ति के साथ-साथ काफी मिलनसार थी. महिला को दो पुत्री प्रज्ञा कुमारी(07) वर्ष, गायत्री कुमारी (05) वर्ष तथा एक पुत्र लक्ष्य कुमार (03) वर्ष है.लेकिन ईश्वर ने शनिवार को इन तीनों मासूम बच्चों के सिर से मां का साया छिन लिया. ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर अव्यवस्थित तरीके से बिजली का मीटर लगाने का आरोप लगाया है. घटना के बाद मृतका का मोहल्ला पुरी तरह से मातमी सन्नाटे में पसर गई है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >